IPL 2025 के बाकी मुकाबले छह शहरों में होंगे – BCCI ने जारी की नई जानकारी

IPL 2025 के बाकी मुकाबले छह शहरों में होंगे – BCCI ने जारी की नई जानकारी

IPL 2025

12 मई 2025 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि TATA IPL 2025 का बचा हुआ हिस्सा अब 17 मई से दोबारा शुरू होगा। सुरक्षा एजेंसियों, सरकार और सभी संबंधित पक्षों से गहन विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है।

IPL 2025 फिर से शुरू – 6 शहरों में होंगे 17 मुकाबले

BCCI ने पुष्टि की है कि IPL 2025 के बचे हुए 17 मैच देश के 6 प्रमुख शहरों में खेले जाएंगे। इन मैचों की शुरुआत 17 मई से होगी और फाइनल मुकाबला 3 जून 2025 को खेला जाएगा।

नए शेड्यूल में शामिल होंगे दो डबल हेडर

नई अनुसूची में दो डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल किए गए हैं, जो दो रविवार को खेले जाएंगे। इससे क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबलों का डबल डोज़ मिलेगा।

प्लेऑफ शेड्यूल इस प्रकार है:

  • Qualifier 1 – May 29
  • Eliminator – May 30
  • Qualifier 2 – June 1
  • Final – June 3

नोट: प्लेऑफ के वेन्यू की जानकारी BCCI बाद में जारी करेगा।

Read Also – El Clasico Thriller: Barcelona Beats Real Madrid 4-3, Inches Closer to La Liga 2024-25

भारतीय सेना को BCCI का सलाम है

इस अवसर पर BCCI ने भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुरी और समर्पण को भी सलाम किया है, जिनके प्रयासों के कारण क्रिकेट की सुरक्षित वापसी संभव हो सका है। बोर्ड ने कहा कि वह राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए IPL के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।

IPL 2025 venues and matches

Date Day Time Match Venue
17-May-25 Sat 7:30 PM Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Bengaluru
18-May-25 Sun 3:30 PM Rajasthan Royals vs Punjab Kings Jaipur
18-May-25 Sun 7:30 PM Delhi Capitals vs Gujarat Titans Delhi
19-May-25 Mon 7:30 PM Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad Lucknow
20-May-25 Tue 7:30 PM Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Delhi
21-May-25 Wed 7:30 PM Mumbai Indians vs Delhi Capitals Mumbai
22-May-25 Thu 7:30 PM Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants Ahmedabad
23-May-25 Fri 7:30 PM Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Bengaluru
24-May-25 Sat 7:30 PM Punjab Kings vs Delhi Capitals Jaipur
25-May-25 Sun 3:30 PM Gujarat Titans vs Chennai Super Kings Ahmedabad
25-May-25 Sun 7:30 PM Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Delhi
26-May-25 Mon 7:30 PM Punjab Kings vs Mumbai Indians Jaipur
27-May-25 Tue 7:30 PM Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru Lucknow
29-May-25 Thu 7:30 PM Qualifier 1 TBC
30-May-25 Fri 7:30 PM Eliminator TBC
01-Jun-25 Sun 7:30 PM Qualifier 2 TBC
03-Jun-25 Tue 7:30 PM Final TBC

 

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top